तो लड़कियां सिर्फ खाने के लिए डेट पर जाती हैं – रिसर्च के मुताबिक

लड़कियां किसी को डेट क्यों करती हैं ? ये सवाल हर किसी के मन में होता है। पर इसका जवाब भी बहुत सिंपल है। या तो वो उस इंसान के साथ प्यार में जुड़ी होती हैं या फिर इस चीज की शुरुवात हो रही होती है। बिना प्यार के कोई इंसान किसी के साथ डेटिंग नहीं कर सकता। पर रुकिए आप गलत हैं।

अगर आपको लगता है कि कोई शख्श किसी से प्यार में पड़ने के बाद ही उसे डेट करेगा तो आप सरासर भ्रम में हैं क्योंकि एक शोध से पता चला है कि लड़कियां अच्छा खाना खाने के लिए भी डेटिंग को अपने हथियार के रूप में इस्तेमाल करती हैं।

जी हां अमेरिका में किये गए शोध में पता लगा है कि लड़कियां खाने के चक्कर मे लड़कों के साथ डेट पर जाती हैं। क्योंकि अगर वो लड़के के साथ डेट पर जाएंगी तो उन्हें मुफ्त में खाना मिलेगा। इस बीमारी को फूडी कॉल कहा जाता है।

कैलिफोर्निया में मौजूद अजुसा पैसिफिक यूनिवर्सिटी में किये गए अध्यन्न में पता चला है कि करीबन 30 फीसदी लड़कियां फूडी कॉल बीमारी का शिकार हैं। लड़कियों का एक सर्वे किया गया उसमें लड़कियों ने ये बात मानी है। 820 लड़कियों के सर्वे में ये बात स्वीकार की गई कि वो किसी लड़के को यौन संबंध बनाने की बजाय मुफ्त खाने के चक्कर में उनसे बातचीत करती हैं। या उनके साथ डेट पर जाती हैं।

E - Paper